Sonu Nigam Biography in Hindi – पार्श्व गायक सोनू निगम का जीवन परिचय

By | May 9, 2020

Sonu Nigam Biography in Hindi – भारत के मशहूर पार्श्व गायक (Playback Singer) सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद हरियाणा में हुआ था। 46 वर्ष के सोनू निगम पेशे से एक बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर, अभिनेता, अच्छे कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट भी है। जो अपने अभिनय से घंटो तक ऑडियंस का मनोरंजन करते है साथ में सिंगिंग भी बहुत अच्छी करते है इनके गानों में वो आंनद होता है की मन करता है इनके गानों को हमेशा सुनते रहे। बताया जाता है की सोनू निगम 4 साल की उम्र से ही गाने में रूचि लेते थे। स्कूली पढ़ाई के दिनों में यह शादी पार्टी में गया करते थे और समय समय पर गायकी के सभी प्रतियोगिताओ में भाग भी लेते थे।

इनके पिता का नाम (गायक) अगम कुमार निगम है, और माता का नाम शोभा निगम, जो की एक गृहिणी है। इनकी दो बहनें है मीनल और निकिता भाई में यह अकेले ही है। बताया जाता है की सोनू निगम 1980 के दशक में मुंबई आये थे जहाँ उन्होंने बहुत संघर्ष किया उसके बाद सोनू ने अपने अंदर एक नया विस्वास बनाया कड़ी मेहनत की धैर्य बनाये रखा और सफल हुए।

Sonu Nigam Biography in Hindi – संछिप्त जीवन

Sonu Nigam Biography in Hindi

नाम – सोनू निगम
उपनाम – एल्विस प्रेस्ली ऑफ इंडिया
लम्बाई – 170 Cm
जन्म – 30 जुलाई 1973
वर्तमान उम्र (May 2020) – लगभग 46 साल
व्यवसाय – प्लेबैक सिंगर, अभिनेता, हास्य कलाकार, TV होस्ट
जन्म स्थान – फरीदाबाद, हरियाणा, इंडिया
पिता का नाम – अगम कुमार निगम (गायक)
माता का नाम – शोभा निगम (गृहिणी)
भाई – लागू नहीं है
बहन – मीनल और निकिता
पत्नी – मधुरिमा निगम
पता – Yari Road, Andheri West, Mumbai 400061
राशि – सिंह
राष्ट्रीयता – भारतीय
जे.डी. टायटलर स्कूल, दिल्ली से पढ़ाई किये है।
दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से ग्रेजुएट किये है सोनू निगम
सोनू निगम की पहली मूवी डेब्यू बेवफा सनम (1995, बॉलीवुड)
संपत्ति (लगभग) – $8 मिलियन, 48 करोड़ रुपये

Sonu Nigam Family (परिवार) –

पिता – अगम कुमार निगम
माता– शोभा निगम
भाई– लागू नहीं है
पत्नी – मधुरिमा निगम
बेटी – लागू नहीं है
बेटा – निवान

सोनू निगम क्या पसंद करते है ?

खाने में – पनीर बटर, गुलाब जामुन, पनीर कोफ्ता, मक्खन, चिकन और तंदूरी चिकन
शाहरुख खान और आमिर खान इनके पसंदीदा हीरो है।
अभिनेत्री में यह माधुरी दीक्षित, मर्लिन मुनरो को पसंद करते है।
बॉलीवुड की फिल्मों में इनको – अमर प्रेम, कुँवारा बाप, हाफ़ टिकट, शोले जैसी फ़िल्में पसंद है।
हॉलीवुड की एक मूवी The Sixth Sense इनको बहुत पसंद है।
संगीतकार के रूप में यह – मोहम्मद रफी, लताजी , माइकल जैक्सन, जॉर्ज माइकल, माइकल बोल्टन, क्लिफ रिचर्ड, मारिया कैरी को पसंद करते है।
के.एल. सहगल का गाना “दुनिया रंग रंगीली बाबा” इनको पसंद है।
पुस्तकें इनको पसंद है – Don’t Sweat the Small Things by Richard Carlson
यह ग्रीस, मिस्र, न्यूजीलैंड घूमना पसंद करते है।

Sonu Nigam Instagram Profile

सोनू निगम बचपन और शिक्षा –

बचपन से ही गाने के बहुत शौकीन हुआ करते थे, उन दिनों यह रफ़ी के गाने गुनगुनाया करते थे। यही सौख इनको गायकी की दुनिया में ले आयी, इनकी प्रारंभिक शिक्षा जे.डी. टायटलर स्कूल, दिल्ली से से हुई, बाद में यह दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से ग्रेजुएट किये है। उसके बाद कुछ दिनों बाद मुंबई आये।

सोनू निगम कैरियर – (Career)

सोनू निगम बहुत से शो और मल्टी टैलेंटेड स्टेज प्रोग्राम भी किये थे, बहुत सारे एल्बम में भी इन्होंने गाना गया उसके बाद इनको अपना पहला गाना फिल्म ‘जनम'(1990) के लिए गाया, जो मूवी किसी कारण से रिलीज़ नहीं हो सकी, उसके बाद सोनू ने फिल्म सनम के लिए ‘अच्छा सिला दिया’’ गीत गाया। जिसकी जबरदस्त पॉपुलरटी हुई।

वर्ष 1995 में पापुलर टीवी शो “सारे गा मा पा” होस्ट करने लगे उसके बाद ये और पॉपुलर होते गए, फिर वर्ष 1997 में आयी सुपरहिट मूवी बॉर्डर में “संदेसे आते हैं गाना” इन्होंने गाया, यह गीत इतना पॉपुलर हुआ की लोगों की जबान पर छा गया। यही वो गाना था जिसने सोनू निगम को बॉलीवुड में एक प्रोफेशनल गायक बना दिया।

उसके बाद सोनू ने बहुत सारे गाने “कल हो न हो, कभी अलविदा न कहना, सूरज हुआ मद्धम, दो पल , इन लम्हों के दामन में, भी मुझमें कहीं बाकि थोड़ी सी है ज़िन्दगी,” जैसे सदाबहार गाने में अपनी आवाज दिया। इनको गोल्डन वॉइस ऑफ़ इंडिया (golden voice of india) भी कहा जाता है। सोनू निगम ने आज अपने गीतों से दर्जनों पुरुस्कार पाए है। इस समय इनके पास दौलत, सोहरत सबकुछ है दुनिया की सारी खुशियाँ है सोनू निगम के पास, करोड़पति है सोनू निगम।

सोनू निगम की आज भी बॉलीवुड में जबदस्त मांग है यह इतना अच्छा गाते है की इनका शो और इनके गाने को लोग खूब प्रसंसा करते है।

पुरस्कार और सम्मान – (Sonu Nigam Biography in Hindi)

वर्ष 2008 में एनुअल सेंट्रल यूरोपियन अवार्ड, GBPA अवार्ड फॉर बेस्ट सिंगर, फिल्म फेयर अवार्ड फॉर कन्नडा बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर
वर्ष 2009 में इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड फॉर बेस्ट मेल सिंगर, फिल्म फेयर अवार्ड
वर्ष 2010 में GIMA फॉर बेस्ट लाइव परफ़ॉर्मर मेल, GIMA फॉर मोस्ट पॉपुलर सोंग आल इज वेल, अमर रिश्ते अवार्ड फॉर जी आइकॉन
वर्ष 2011 में GIMA फॉर MTV यूथ आइकॉन, गीतांजलि वोव्व अवार्ड फॉर लाइव पर्सनालिटी
वर्ष 2012 में लायंस गोल्ड अवार्ड फॉर फेवरेट एवरग्रीन सिंगर, GIMA फॉर बेस्ट ग्लोबल इंडियन कोलाब्रेशन
वर्ष 2012 में रॉयल स्टैग मिर्ची म्यूजिक अवार्ड फॉर बेस्ट मेल वोकलिस्ट फॉर, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर,
वर्ष 2013 में जी सिने अवार्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर (सभी में अभी मुझमे कही) के लिए, MTV म्यूजिक एंड विडियो अवार्ड
2013 में Socialathon Person of the Year Award
2016 में Lions Gold Award
2017 में हरियाणा गौरव सम्मान अवार्ड

सोनू निगम के पॉपुलर गीत – (Sonu Nigam Popular Songs)

 संदेशे आते हैं हमें तड़पते है (बोर्डेर में काफी पॉपुलर रहा)
दीवाना दिल
कल हो न हो (काफी पॉपुलर रहा)
कभी अलविदा न कहना
पहली पहली बार बलिये
साथिया रे
तुम्ही देखो ना
सोनियो
सूरज हुआ मद्धम
शुकरान अल्लाह

सोनू निगम से जुडी और जानकारी – (Sonu Nigam Biography in Hindi)

  • हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, पंजाबी, कन्नड़, नेपाली, उड़िया ,गढ़वाली, असमिया भाषाओ में भी सोनू निगम ने गीत गए है।
  • सोनू निगम ने शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान द्वारा सीखा है।
  • अभिनय के क्षेत्र भी सोनू निगम ने कोशिश किये मगर गायकी में ज्यादा सौख था इसलिए इसी लाइन में आगे आये।
  • बताया जाता है की सोनू निगम एक गाने का 9-12 लाख रूपये फीस लेते है।
  • यह एक महंगे गायक के रूप में भी जाने जाते है।
  • 10 वर्ष की उम्र में,इन्होंने ने फिल्म “तकदीर” (1983) में अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की भूमिका निभाकर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।

हीरो के रूप में सोनू निगम ने जानी दुश्मन, लव इन नेपाल फिल्मो में भी काम किया, सफर अच्छा रहा मगर वो गायकी में ज्यादा रूचि लेते थे इसलिए वो गायन को ही ज्यादा महत्व दिए इसलिए आज वो एक नंबर के टॉप गायक है। अपने पसंदीदा गायक रफ़ी की वजह से ही यह गायकी की दुनिया में राज कर रहे है। आज सोनू निगम का नाम बॉलीवुड में लीडिंग सिंगर में सबसे उपर है, जो 9 लाख से लेकर 12 लाख रूपये एक गाने की फीस लेते हैं।

Sonu Nigam Biography in Hindi आपको कैसी लगी ?

अभिनेता शाहिद कपूर के बारे में भी पढ़ें

Leave a Reply