Kanika Kapoor Biography in Hindi – गायिका कनिका कपूर की जीवनी

By | July 31, 2020

Kanika Kapoor Biography in Hindi – मशहूर गायिका कनिका कपूर का जन्म 21 अगस्त 1978  को लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था, वर्तमान में यह मुंबई में रहती है और लखनऊ भी आती रहती है अभी हाल ही में वह लखनऊ आयी थी। इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत एकल गीत, जुगनी जी (2012) से शुरू किया था, बाद में यह बॉलीवुड पार्श्व गायिका के रूप में गीत – “बेबी डॉल” (2014) (फिल्म- रागिनी एमएमएस 2) के लिए काम किया था जिसमे यह बहुत पॉपुलर हुई थी। (Kanika Kapoor wiki, age, husband, family, biopic, height, weight & more)

इनके पिता राजीव कपूर (इलेक्ट्रिकल ट्रेडिंग के मालिक) है और माता पूनम कपूर (एक बुटीक चलाती हैं) इनके भाई साशा (लंदन में एक कंपनी के मालिक हैं), बहन के बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है।

Kanika Kapoor Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Kanika Kapoor Biography in Hindi

  • नाम – कनिका कपूर
  • उपनाम – ‘बेबी डॉल’
  • जन्म – 21 अगस्त 1978
  • Height – 165 Cm
  • Weight – 56 Kg
  • जन्म स्थान – लखनऊ, उत्तर प्रदेश (India)
  • प्रोफेशन – गायिका
  • पति – डॉ. राज चंदोक (डॉक्टर, विवाह तिथि 1997-2012)
  • बेटी – आयना, समारा
  • बेटा – युवराज
  • Kanika Kapoor Net Worth – $2 million dollars
  • वर्तमान (2020)  उम्र – 42 वर्ष

पसंदीदा चीजें

  • कनिका कपूर को चाइनीज़ व्यंजन बहुत पसंद है।
  • ऋतिक रोशन इनके पसंदीदा एक्टर है।
  • हॉलीवुड में यह लियोनार्डो डिकैप्रियो को पसंद करती है।
  • दीपिका पादुकोण इनकी पसंदीदा हीरोइन है।
  • ए. आर. रहमान, विशाल-शेखर, बेयोनस, शकीरा, पिटबुल, जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर इनके पसंदीदा संगीतकार है।
  • पीटर डुंडस, ईसाई लैक्वा और रोहित बाल इनके पसंद के पसंदीदा डिजाइनर है।

Kanika Kapoor Education –

कनिका कपूर की शुरुवाती शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से हुई थी, उसके बाद कनिका ने भात्खंडे संगीत संस्थान, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से संगीत में परास्नातक किया बाद में वो मुंबई चली गयी जहाँ उन्होंने अपने कैरियर को फ़िल्मी दुनिया में ले गयीं और फेमस भी हुई।

Kanika Kapoor Career –

कनिका कपूर ने अपने कैरियर की शुरुवात एक एकल गीत जुगनी जी (2012) से किया था, उसके बाद इन्होने फिल्म रागिनी एमएमएस २ में एक गायिका के रूप में भूमिका निभाई थी। गायिका के अलावा कनिका एक प्रशिक्षित कथक नर्तक भी हैं।

कनिका कपूर से जुडी रोचक जानकारी – (Kanika Kapoor Biography in Hindi)

  • 11 वर्ष की उम्र में कनिका कपूर ने अखिल भारतीय रेडियो पर गायन शुरू कर दिया था।
  • कनिका ने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपनी किस्मत बनाने के लिए सोची थी परन्तु उन्होंने बॉलीवुड में कार्य करने की जगह शादी कर ली और लंदन चली गईं।
  • वर्ष 2012 के बाद यह इंडिया वापस आयी और अपने गीत “जुगनी जी” से काफी लोकप्रिय हुई।
  • कनिका कपूर ने अपने जीवन के कई वर्ष गृहिणी के रूप में भी बिताये है।

Kanika Kapoor Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply