Kalyan Singh Biography in Hindi – कल्याण सिंह का जीवन परिचय (जीवनी)

By | May 12, 2020

Kalyan Singh Biography in Hindi – भारतीय राजनीतिज्ञ और राजनेता कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को माधोली,अटरोली, अलीगढ़, संयुक्त प्रांत, ब्रिटिश भारत (अब, उत्तर प्रदेश, भारत) में हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र 88 वर्ष है, अपने राजनितिक सफर में अभी तक कई पार्टियों में रह चुके है। जैसे भारतीय जनसंघ (1967-1980), भारतीय जनता पार्टी (1980-20 जनवरी 2009), राष्ट्रीय क्रांति पार्टी (1999), समाजवादी पार्टी (2009-2010), जन क्रांति पार्टी (2010-2013), वर्ष 1967 में, कल्याण सिंह पहली बार UP विधानसभा सदस्य के लिए चुने गए और वर्ष 1980 तक सदस्य रहे।

ताजातरीन अपडेट – अभी हाल ही में कल्याण सिंह का 21 August 2021, को निधन हो गया।

कल्याण सिंह का राजनीतिक सफर –

Kalyan Singh biography in hindi

जून 1991 में, BJP को विधानसभा चुनावों में जीत मिली उसके बाद कल्याण सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री बने। उसके बाद कुछ ही दिनों बाद बाबरी मस्जिद विध्वंस हो गया, उसके बाद ये 6 दिसंबर 1992 को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, साल 1997 में, कल्याण सिंह फिर से राज्य के CM बने और वर्ष 1999 तक पद पर बने रहे। उसके बाद इनका बीजेपी से कुछ ताल मेल सही नहीं रहा और ये बीजेपी छोड़ दिए और ‘राष्ट्रीय क्रांति पार्टी’ का गठन किया।

समय बीतता गया वर्ष 2004 में अटल जी के निवेदन पर इन्होंने फिर से बीजेपी ज्वाइन कर लिया और बुलंदशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद नियुक्त किए गए। वर्ष 2009 के आम चुनाव में फिर बीजेपी से अलग हो गए और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में इटावा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2009 में समाजवादी पार्टी में ज्वाइन किये।

2013 में फिर से BJP में आये, और 4 सितंबर 2014 को, उन्होंने Rajasthan के गवर्नर के रूप में शपथ ग्रहण की। 28 Jan 2015 से 12 Aug 2015 तक, उन्होंने Himachal Pradesh के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

Kalyan Singh Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

नाम – कल्याण सिंह
जन्म – 5 जनवरी 1932
गृहनगर – अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
पिता का नाम – श्री तेजपाल सिंह लोधी राजपूत और
माता का नाम – श्रीमती सीता देवी
शैक्षणिक योग्यता – बीए,एलएलबी (BA LLB)
कॉलेज – धर्म समाज महाविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
काम – भारतीय राजनेता
राजनीतिक दल – भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी – रामवती
बच्चे – 2 राजवीर सिंह (राजनेता) , बेटी – प्रभा देवी
कुल संपत्ति (लगभग) 70 लाख (वर्ष 2020 के अनुसार)

पसंदीदा राजनेता – अटल बिहारी वाजपेयी
जाना पसंद करते है – सिंगापुर, थाईलैंड
पसंदीदा खेल – कबड्डी, टेनिस

कल्याण सिंह से जुडी रोचक जानकारी –

  • राजनीति में आने से पहले कल्याण सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लिए पूर्णकालिक स्वयंसेवक थे।
  • कल्याण सिंह को समाचार और कबड्डी देखना, संगीत सुनना, धार्मिक शास्त्र पढ़ना अच्छा लगता है।
  • बताया जाता है की कल्याण सिंह को बाबरी मस्जिद विध्वंस में संलिप्त होने का कोई खेद नहीं है उनके अनुसार, बाबरी मस्जिद विध्वंस आवश्यक था।
  • कहा जाता है की ये मस्जिद विध्वंस में शामिल लोगों के खिलाफ सभी आरोप वापस ले लिए थे।
  • पढ़ाई करने के बाद कल्याण सिंह शिक्षण में भी कुछ दिनों तक काम किये थे।
  • वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया वह 21 महीने तक जेल में रहे।
  • कहा जाता है की जब वो मुख़्यमंत्री थे उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में नकल करना बंद करवा दी थी।
  • उनका बेटा एक राजनेता है जो वर्ष 2014 के चुनाव में संसद सदस्य के रूप में चुना गया था।
  • आदित्यनाथ सरकार में उनका पोता संदीप कुमार सिंह एक राजनेता और शिक्षा राज्य मंत्री है।

Kalyan Singh Biography in Hindi आप को कैसा लगा ?

Mahatma Gandhi Biography In Hindi

Leave a Reply