Govinda Biography in Hindi – मशहूर अभिनेता गोविंदा की जीवनी

By | July 14, 2020

Govinda Biography in Hindi – हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड) के मशहूर अभिनेता गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को विरार, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। बताया जाता है कि इनसे अच्छा डांस कोई आजतक नहीं कर पाया, बॉलीवुड में इनको और मिथुन चर्कवर्ती को ही आजतक सबसे बड़े डांसर के रूप में देखा गया है जिन्होंने अपनी फिल्मों में गजब के डांस किये है।

गोविंदा ने अपने जीवन की पहली डेब्यू फिल्म इलज़ाम (1986) की थी, उसके बाद इन्होने सैकड़ों की संख्या में फिल्म की, यह एक ऐसे हीरो है जो सभी को पसंद आते है इनकी अदाकारी सभी को पसंद आती है।

पृष्‍ठभूमि: अभिनेता गोविंदा का जन्‍म मुंबई में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अरूण कुमार आहूजा और मां का नाम निर्मला देवी है।

Govinda Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Govinda Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – गोविंद अरुण आहूजा
  • वर्तमान नाम – गोविंदा
  • उपनाम – गोविंदा, ची ची और विरार का छोकरा
  • जन्म – 21 दिसंबर 1963
  • जन्म स्थान – विरार, महाराष्ट्र, भारत
  • प्रोफेशन – अभिनेता
  • लम्बाई (Height) – 171 Cm
  • वजन (Weight) – 80 Kg
  • पहली डेब्यू फिल्म – इलज़ाम (1986)
  • गर्लफ्रेंड – नीलम कोठारी (अभिनेत्री) और रानी मुखर्जी (अभिनेत्री)
  • पत्नी का नाम – सुनीता आहूजा
  • विवाह तिथि  – 11 मार्च 1987
  • संतान – 2 टीना आहूजा (अभिनेता), बेटा – यशवर्धन आहूजा
  • कुल सम्पति (Net Worth) – $20 million
  • एक फिल्म का वेतन 2 से 3 करोड़ (भारतीय रुपए)
  • वर्तमान पता – 105, “जल दर्शन”, “ए” विंग, रुइया पार्क रोड, जुहू, मुंबई – 400094
  • शौक/अभिरुचि – नृत्य करना
  • कार संग्रह – मर्सिडीज बेंज

Govinda Family (गोविंदा का परिवार)

  • पिता – अरुण कुमार आहूजा (अभिनेता)
  • माता – निर्मला आहूजा
  • भाई – कीर्ति कुमार (अभिनेता)
  • बहन – कामिनी खन्ना (लेखक)
  • भतीजे – कृष्णा, अभिषेक (अभिनेता)
  • भतीजी – आरती सिंह (अभिनेत्री)
  • पत्नी – सुनीता आहूजा
  • बेटी – टीना आहूजा (अभिनेता)
  • बेटा – यशवर्धन आहूजा

पसंदीदा चीजें –

Govinda Education –

अभिनेता गोविंदा ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने घर के पास एक स्कूल से की थी उसके बाद इन्होने अन्नासाहेब वर्तक कॉलेज, वसाई, महाराष्ट्र से पढाई की थी, गोविंदा कितने तक पढ़ें है उसके बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है, बताया जाता है की कॉलेज के दिनों में ही वो फिल्मों में आ गए थे।

Govinda Career –

गोविंदा ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1986 में आयी फिल्म “इलज़ाम” से की थी, उसके बाद इन्होने कई सारी फिल्मों में अभिनय किया। गोविंदा अपनी फिल्म “हत्या और स्वर्ग” को छोड़कर किसी मूवी को पसंद नहीं करते।

वर्ष 1994 में, एक सड़क दुर्घटना में गोविंदा को सिर पर काफी गहरी चोट लगी थी फिर भी इन्होने फिल्म में अच्छे ढंग से काम किया था। वर्ष 1999 में, BBC News के द्वारा रंगमंच के 10वें सबसे महान सितारे के रूप में सम्मानित किए गए।

90 के दशक के दौरान, गोविंदा ने स्वयं को एक बेहतरीन हास्य कलाकार के रूप में परिवर्तित कर दिया और कादर खान के साथ उनकी जोड़ी काफ़ी सराहनीय रही।

बताया जाता है की गोविंदा को ताल, गदर और देवदास जैसी हिट फिल्मों में भूमिका के लिए प्रस्ताव आया था, मगर इन्होने मना कर दिया था।

Actor Govinda Movies List – (Govinda Biography in Hindi)

  • Ilzaam, Marte Dam Tak, Khudgarz,Hatya, Rajaji, Dularara, Ek Aur Ek Gyarah
  • Aamdani Athanni Kharcha Rupya, Deewana Mastana, Hathkadi
  • Fryday, Anari No.1, Jaisi Karni Waisi Bharni, Aadami Khilona Hai
  • Sikari, Banarasi Babu, Aa Gaya Hero, Kismat, Aag, Andolan
  • Kyo Ki Main Jhuth Nahi Bolta, Chalo Ishq Ladaaye, Jis Desh Mein Ganga Rahta Hai, Choote Sarkar
  • Tha Gambler, Kunwara, Joru Ka Gulaam, Haseena Maan Jaayegi, Pardesi Babu
  • Jodi No. 1, Aunty No. 1, Hadh Kar Di Aapne, Maharaja, Bade Miyan Chote Miyan
  • Hum, Shola Aur Shabnam, Saajan Chale Sasural, Khuddar, Aankhen, Swarg
  • Hero No.1, Partner, Naseeb, Raja Bahu, Dulhe Raja, Cooli No.1
  • Akhiyon Se Goli Maare, Hey Bro, Run Bhola Run & Rangeela Raja

गोविंदा का राजनितिक सफर –

गोविंदा ने वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी के साथ अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था, उस समय इन्होने भारतीय जनता पार्टी के राम नाईक को हराकर लोकसभा सदस्यता हासिल की था, बाद में वर्ष 2008 में गोविंदा ने राजनीति से सन्यास ले लिया।

गोविंदा से जुडी रोचक जानकारी – (Govinda Biography in Hindi)

  • एक बार गोविंदा को ताज होटल में प्रबंधक की नौकरी के लिए मना कर दिया गया था, क्योंकि इनको अंग्रेजी भाषा का कम ज्ञान था।
  • बताया जाता है की गोविंदा ने अपनी पहली फिल्म इल्जाम में, नृत्य के साथ “आई एम ए स्ट्रीट डांसर” गीत भी गाया था।
  • गोविंदा का बचपन बहुत मुश्किलों में बिता क्योंकि उनके पिता एक अभिनेता थे और वह बहुत व्यस्त रहते थे। जिसकी वजह से वो गोविंदा को समय नहीं दे पाते थे।
  • गोविंदा एक ऐसे हीरो है जिनको आज भी लोग बहुत पसंद करते है।

Govinda Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply