NT Rama Rao Ki Jivani – एन.टी. रामा राव का सम्पूर्ण जीवन परिचय हिन्दी में

Last Updated on January 16, 2021 by Virender Yadav

NT Rama Rao Ki Jivani – इंडिया बायोग्राफी डॉट इन में आप का स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से आपको मशहूर भारतीय अभिनेता, निर्देशक, फिल्म निर्माता और राजनेता एन.टी. रामा राव के जीवन परिचय से जुडी सभी जानकारी प्राप्त होगी, तो चलिए जानतें है की एन.टी. रामा राव कौन थे?

एन.टी. रामा राव भारत के एक मशहूर राजनेता थे, राजनीति में आने के पहले व एक अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता भी रहे थे, इनका जन्म 28 मई 1923, को मद्रास प्रेसीडेंसी के कृष्ण जिले में हुआ था। एनटीआर के उपनाम से प्रसिद्ध रामाराव ने तेलुगु देशम पार्टी को अस्थापित किया था। सन 1983 और 1995 के बीच यह तीन बार आन्ध्रप्रदेश के मुख़्यमंत्री भी रहे थे। वर्ष 1950 के दशक में इन्होने हिन्दू देवी – देवताओं कृष्ण और राम के जीवन से सम्बंधित फिल्मों में काम किया था, जिसको दर्शकों ने खूब सराहा था। इनके बारे में कहा जाता है कि इन्होने लगभग 250 से ज्यादा तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया था।

तेलुगु फिल्मों के इतिहास इनकी गिनती महान अभिनेताओं में की जाती है, यह तेलुगू फिल्मों के अलावा तमिल और हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किये थे। भारतीय सिनेमा में अच्छे योग्यदान के लिए इनको भारत सरकार ने वर्ष 1968 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।

NT Rama Rao Ki Jivani – संछिप्त परिचय

NT Rama Rao Ki Jivani

  • वास्तविक नाम – नन्दमूरि तारक रामाराव
  • प्रचलित नाम – एन.टी. रामा राव
  • जन्म – 28 मई 1923 को मद्रास प्रेसीडेंसी के कृष्ण जिले में
  • प्रोफेशन – फिल्म अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं राजनेता
  • माता-पिता बचपन में ही इनको मामा को गोद दे दिया था।
  • वर्ष 1982 में इन्होने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की थी।
  • वर्ष 1983 में पहली बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने
  • वर्ष 1985 में इनकी पत्नी का स्वर्गवास हो गया था।
  • वर्ष 1989 में इनको पहली बार दिल का दौरा पड़ा था।
  • वर्ष 1993 में इन्होने लक्ष्मी पार्वती से दूसरा विवाह किया था।
  • वर्ष 1994 में यह तीसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
  • 18 जनवरी 1996 को निधन को इनका निधन हो गया था।

एन.टी. रामा राव का प्रारंभिक जीवन –

एन.टी. रामा राव का प्रारंभिक जीवन – बचपन में इनके माता – पिता ने इनको अपने मां को गोंद दे दिए थे, प्रारंभिक शिक्षा गाँव के ही एक शिक्षक सुब्बा राव से ग्रहण की थी, गावं में अच्छी शिक्षा न होने की वजह से रामाराव ने गांव में केवल पांचवी तक ही पढाई की, उसके बाद यह अपने दत्तक माता-पिता के साथ विजयवाड़ा चले गए थे, जहाँ इन्होने नगर निगम के विद्यालय में एडमिशन लिया,

वर्ष 1940 में यह दसवीं की परीक्षा पास किये थे, उसके बाद यह विजयवाड़ा के एस.आर.आर. और सी.वी.आर. कॉलेज में एडमिशन लिए, उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी नहीं थी, जिसकी वजह से रामाराव विजयवाड़ा के स्थानीय होटलों में दूध वितरण का कार्य किया करते थे। ऐसा बताया जाता है कि वर्ष 1945 में इन्होने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए आन्ध्र-क्रिश्चियन कॉलेज में भी एडमिशन लिए थे। बाद में इसी वर्ष इन्होने अपने मामा की बेटी के साथ विवाह कर लिए था।

एन.टी. रामा राव का फ़िल्मी कैरियर –

इन्होने अपने फ़िल्मी कैरियर को मना देसम (1949) नामक तेलुगु फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका से शुरू किया था। इसके बाद अंग्रेजी नाटक पिजारो पर आधारित बी. ए. सुब्बाराव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पल्लेतुरी पिल्ला’ में अभिनय किया, यह फिल्म इनके जीवन की सबसे अच्छी और सफल फिल्म बन गयी, इस फिल्म से ही इनको इतनी सफलता मिली की ये रातों रात फेमस हो गए थे।

एन.टी. रामा राव ने अधिकांशत: हिंदू देवी-देवताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों में भी अभिनय किया था। इन्होने भगवान राम, कृष्ण, भीष्म, अर्जुन, कर्ण, दुर्योधन, विष्णु और शिव आदि के किरदार निभाए थे। इनकी 17 फ़िल्में ऐसी थीं जिसमे इन्होंने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था, जिसमे श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण प्रमुख हैं। यह फिल्मों में पटकथा लेखन का भी काम किया करते थे।

एन.टी. रामा राव का राजनैतिक कैरियर – (NT Rama Rao Ki Jivani)

  • वर्ष 1982 में रामाराव ने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना कर राजनीति में प्रवेश किया था।
  • इनका राजनीति में जाने का मुख्य कारण कारण आंध्र प्रदेश को कांग्रेस के राज और आधिपत्य से मुक्ति दिलाना था।
  • राजनीति में प्रवेश के समय यह तेलुगु सिनेमा के सफल और लोकप्रिय अभिनेता हुआ करते थे।
  • 9 जनवरी 1983 को एन.टी. रामा राव 10 कैबिनेट मन्त्रियों और 5 राज्य मंत्रियों के साथ आंध्र-प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री बने थे।
  • कई बार इनको पद से हटाया भी गया था।
  • सितम्बर 1984 में फिर से इनको मुख़्यमत्री बनाया गया था।
  • एन.टी. रामा राव अपने ज़माने में काफी लोकप्रिय थे।

एन.टी. रामा राव का जीवन परिचय आपको कैसा लगा?

रजनीकांत का जीवन परिचय

Leave a Comment