Last Updated on October 29, 2020 by Virender Yadav
Anand Piramal Biography in Hindi – आनंद पीरामल भारत में मशहूर उद्योगपति मुकेश अम्बानी के दामाद और ईशा अम्बानी के पति हैं, नीता अम्बानी इनकी सासू माँ हैं, इनका जन्म 25 अक्टूबर 1984 को मुंबई, महाराष्ट्र भारत में हुआ था, वर्तमान में यह 35 साल के है और एक बिजनेसमैन है। वर्तमान में यह ‘पीरामल हाउस’ वर्ली, मुंबई में रहते है इनका गृहनगर बागड़, जिला झुंझुनूं, राजस्थान में है।
आनंद पीरामल का परिवार – इनके पिता का नाम अजय पीरामल है जो एक व्यवसायी हैं, माता का नाम स्वाति पीरामल है जो एक व्यवसायी और चिकित्सक भी हैं। नंदिनी पीरामल इनकी बड़ी बहन हैं, ईशा अम्बानी इनकी पत्नी है इनका विवाह 2018 में हुआ था।
Anand Piramal Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

- वास्तविक नाम – आनंद अजय पीरामल
- प्रोफेशन – भारतीय बिजनेसमैन
- प्रसिद्धि मिली – मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की वजह से
- जन्म – 25 अक्टूबर 1984
- जन्म स्थान – Mumbai India
- गृहनगर – बागड़, जिला झुंझुनूं, राजस्थान
- Anand Piramal Height – 183 Cm
- Anand Piramal Age – 35 Years
- Anand Piramal Net Worth – $47 billion
- Anand Piramal Wife – Isha Ambani
- धर्म – हिन्दू
- जातीयता – मारवाड़ी
- खाद्य आदत – शाकाहारी
- शौक – यात्रा करना, तैराकी करना, क्रिकेट खेलना,
पसंदीदा चीजें –
- भोजन में आनंद पीरामल को पनीर मखनी बहुत पसंद है।
- ऋतिक रोशन, और वरुण धवन इनके पसंदीदा हीरो हैं।
- प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इनकी पसंद की अभिनेत्री हैं।
- कोल्डप्ले, एरियाना ग्रांडे और पिटबुल इनके पसंद के गायक हैं।
- मुंबई का पा पा या, और कोबे सिज़लर इनका पसंदीदा रेस्तरां है।
Anand Piramal Educational Qualification –
आनंद पीरामल ने अपनी शुरुवाती शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से की थी, उसके बाद इन्होने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, बोस्टन, (USA) और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय, फिलाडेल्फिया (USA) से मास्टर ऑफ बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और अर्थशास्त्र में स्नातक किया उसके बाद यह बिज़नेस की दुनिया में आ गए, और अभी तक सक्रिय हैं।
पुरस्कार और सम्मान –
वर्ष 2018 में, आनंद पीरामल को हुरुन इंडिया द्वारा ‘हूरुन रियल एस्टेट यूनिकॉर्न ऑफ द ईयर’ 2017 पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
इसी वर्ष आनंद को हैलो द्वारा ‘यंग बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भी मिला था।
आनंद पीरामल से जुडी रोचक जानकारी –
- आनंद एक प्रतिष्ठित मारवाड़ी व्यवसायिक परिवार से सम्बन्ध रखते हैं।
- अनंत और आकाश अम्बानी इनके साले हैं।
- इनके चाचाजी दिलीप पीरामल ‘वीआईपी इंडस्ट्रीज’ के अध्यक्ष हैं।
- वर्ष 2011 में आनंद पीरामल को ‘पीरामल समूह’ में कार्यकारी निदेशक के रूप में चुना गया था।
- आनंद भारतीय व्यापारी सदन में युवा विंग के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष रहे हैं।
- मई 2018 में, आनंद ने महाराष्ट्र के महाबलेश्वर मंदिर में ईशा अंबानी को विवाह के लिए प्रपोज किया था।
- यह एक पशु प्रेमी भी हैं इन्होने जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी रखा है।
- अभी यह बिज़नेस की दुनिया में हैं और मुंबई में रहते है।
आनंद पीरामल की बायोग्राफी आपको को कैसी लगी?